शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला सूचना कार्यालय में उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी समाचार द्विमासिक पत्रिका भारतेन्दु युग संपादित संपादक राकेश कुमार द्वारा सम्पादित पत्रिका विमोचन किया। उन्होंने कहा कि, पत्रिका भारतेन्दु युग का उद्देश्य बताया है कि, समाज में व्यापक कुरीतियों को मिटाने एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु समाज को सजग करना पत्रिका का मुख्य उद्देश्य है। पत्रिका एक सरल और आसान भाषा में प्रकाशित की गई है।
आपको बता दें कि, उपनिदेशक सूचना ने बताया कि, पत्रिका में सरकार की कल्याणकारी व लाभ परक योजनाओं सहित शासन व प्रशासन की खबरों के साथ ही आम जनता की समस्याओं का निष्पक्ष और निर्भीक रूप से प्रकाशन व समस्याओं के निस्तारण के साथ ही रचनात्मक और सकारात्मक सामग्री का समावेश अधिक रहे, इसके अलावा राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अधिक मजबूती मिले इस सम्बन्ध में पठनपाठन सामाग्री का अधिक से अधिक समावेश जरूरी है। पत्रिका के सम्पादक ने भारतेन्दु युग पत्रिका के बारे में विस्तार से बातया।इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 गौतम, बड़े लाल, मो0 राशिद, इफ्तेखार अहमद सहित पत्रकार उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ