शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद में नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद रायबरेली में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी वर्ष 2016 बैच की आईएएस है। नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया झारखण्ड के राँची जिले की मूल निवासी है। इससे पूर्व मैनपुरी में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनाती के साथ ही कई जनपदों में वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि, नवागन्तुक मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया द्वारा बताया गया कि शासन की प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देकर जन-जन में सरकार की योजनाओं को पहुचाकर उनको लाभान्वित करने एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के साथ ही तालाबों का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही जल संरक्षण पर विशेष कार्य करने के अलावा आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन व सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं का निस्तारण आदि विकास कार्यो को उच्च प्राथमिकता से सम्पादित करना है। उन्होंने कहा कि, अधिकारी ईमानदारी, लगन व टीम भावना के साथ कार्यो को युद्ध स्तर पर पूर्ण करें। इस मौके पर जहां अधिकारियों द्वारा नवगत सीडीओं को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, वहीं उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार द्वारा 1 नम्बर पर यूपी, उत्तर प्रदेश सरकार की नीति, नियत और नियोजन ने उत्तर प्रदेश में विकास के नये प्रतिमान गढ़े है, फोकस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुन्दर चित्र सहित कर्म योगी पुस्तक, इरादे नेक काम अनेक, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास फोल्डर व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मुख्यमंत्री चिट्ठी भी दी। विकास भवन के कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर निर्देश दिये कि, विकास कार्यो को समय रहते पूर्ण कर लें। यदि कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो उसे संज्ञान में लाये।
नवागत सीडीओ ईशा प्रिया ने डीडीओ एस0एन0 चौरसिया के साथ विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सीडीओं ने निर्देश दिये कि, कार्यालयों में साफ-सफाई, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर पीडी प्रेमचन्द्र पाण्डेय, उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ