रायबरेली: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मुख्यालय से आये सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के महत्व को राशन की दुकानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं व कोरोना टीकाकरण तथा बचाव आदि की जानकारी दी जा रही है। अजय जादूगर द्वारा बस्तेपुर में कोटेदार शुक्ला के दुकान पर, डलमऊ रोड मुंशीगंज सहित जनपद व दूरदराज क्षेत्रों के राशन की दुकानों पर जादू के माध्यम से सरकार की योजनाओं का बखान किया।
आपको बता दें कि, समाजसेवी व एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव द्वारा ने सबको राशन, सबको पोषण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व सरकार की लाभ परक योजनाओं को बताया। सबको राशन सबको पोषण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण सरकार द्वारा गरीबों के लाभ हेतु शीर्ष प्राथमिकताओं वालों में से एक है, जिसमें लाभार्थियों को 25 किलो भार वाले सूचना विभाग के थैलों में राशन वितरण किया जा रहा है। 80 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की चिट्ठी, लाभ परक फोल्डर भी लाभार्थियों को मुहैया करवाया गया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी को धन्यवाद है।
समाज सेवी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि, सबका साथ- सबका विकास - सबका विश्वास इरादे नेक काम अनेक मूलमंत्र पर चलकर सबको लाभान्वित कर रही है। लाभार्थियों द्वारा जनपद में जगह-जगह स्थापित सूचना विभाग की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना निःशुल्क राशन वितरण होर्डिग्स सबको राशन सबको पोषण धन्यवाद। मोदी प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, की होल्डिंग के पास खड़े होकर लाभार्थियों द्वारा 25 किलो भार क्षमा वाले सूचना विभाग के बैगयुक्त राशन लेकर सेल्फी व फोटो भी खिचवाई। समाज सेवी अनीता श्रीवास्तव द्वारा भी लाभार्थियों के साथ फोटो खिंचवाई तथा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि, उत्तर प्रदेश के कोविड वैश्विक महामारी के कारण देश के आम जनमानस विशेष तौर पर दैनिक रोजगार के माध्यम से जीवन यापन करने वाले कर्मकारों को लॉकडाउन के दौरान होने वाली असुविधाओं के निवारणार्थ भारत सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सबसे महत्वपूर्ण है, जिसके अन्तर्गत देश के समस्त राशन कार्डधारकों को वर्तमान आपदाकाल के दौरान नि शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।
योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को योजना का सम्यक् जानकारी हो, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री उ0प्र0 की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश की प्रत्येक उचित दर दुकान पर ‘‘अन्न महोत्सव‘‘ का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार द्वारा संम्बोधन भी आमजनमानस द्वारा बढ़-चढ़ कर देखा गया। उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा जनपद स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।



0 टिप्पणियाँ