एम्स कार्यपालक निदेशक डाॅ0 अरविद राजवंशी ने एम्स परिसर में बैक आफ बड़ौदा एटीएम का किया लोकार्पण।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर में जनपद के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के जनपद रायबरेली के 63वें एटीएम का लोकार्पण, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख आनंद कुमार की उपस्थिति में एम्स के कार्यपालक निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी द्वारा 3 अगस्त को किया गया। यह नया एटीएम, एम्स रायबरेली में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ-साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को निर्बाध एटीएम सुविधाएं देने में सहायक होगा और परिसर में ही एटीएम स्थित होने के कारण उन्हें धन निकासी के लिए अधिक दूर नही जाना होगा। डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को पूरा करने एवं 24ग7 बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह एटीएम उपयोगी साबित होगा।

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आनंद कुमार ने बताया कि, जनपद का अग्रणी बैंक होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा जनपद के जनसाधारण की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। रायबरेली एम्स के पूरी तरह से कार्यरत होने के बाद यहां आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को यथा संभव सहयोग देना हमारा लक्ष्य है और इसी उद्देश्य से रायबरेली एम्स परिसर के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की मधुपुरी शाखा और शाखा परिसर से लगे हुए एटीएम के अतिरिक्त एम्स परिसर के अंदर एटीएम लगाया गया है।

  इस एटीएम के लोकार्पण के बाद अब एम्स रायबरेली के पास एक शाखा और दो एटीएम और एक बैंकिंग सेवा केंद्र जन सामान्य को बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए उपलब्ध है।

    इस अवसर पर एम्स की डीन एकेडेमिक्स प्रो0 नीरज कुमारी, उपनिदेशक डॉ0 एस0के0 सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ल, लेखाधिकारी विशाल कुमार तथा बैंक के उपक्षेत्रीय प्रबंधक ए0के0 दास, जनपद के अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय शर्मा, बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से डिजिटल बैंकिंग के मुख्य प्रबंधक अखलाक अहमद, क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रबंधक विकास सिंह और मधुपुरी शाखा प्रमुख विवेक कुमार भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ