महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थानों में स्थापित महिला हेल्पडेस्क का एसके इंडिया न्यूज की टीम द्वारा रियल्टी चेक किया गया। जिसमें हमारे संवाददाता अमर प्रताप सिंह ने रायबरेली के महराजगंज कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का रियलिटी चेक किया।
आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता ने जब बारीकी से जांच पड़ताल की, तो वहां पर महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मी मौजूद मिली। थाने में अपनी समस्या को लेकर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनती नजर आयी।
महराजगंज थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का एसके इंडिया न्यूज़ की टीम ने किया रियलिटी चेक।वहां मौजूद महिला फरियादी ने बताया कि, महिला हेल्प डेस्क स्थापित होने से महिलाओं को काफी सहायता मिल रही है। पहले महिलाएं अपनी बात पुरुष पुलिसकर्मी से नहीं कह पाती थी। जिससे महिलाओं के ऊपर अत्याचार में बढ़ोतरी होती थी।लेकिन अब सरकार द्वारा थानों में यह विशेष व्यवस्था किए जाने के बाद महिला पुलिसकर्मियों से वह अपनी पूरी बात बताने में कोई संकोच नहीं करती है। महिला सशक्तिकरण के तहत बनाए गए हेल्पडेस्क से महिलाओं को अपनी बात कहने में काफी आसानी हो रही है और उन्हें उनके मन मुताबिक सहायता भी मिल रही हैं।

0 टिप्पणियाँ