सार.........
⭕ भाजपा प्रत्याशी ने नुक्कड़ सभाएं कर मांगा जन समर्थन।
⭕ ऐसा कोई गांव नहीं जहां मेरी सेवा के निशान न हो-दिनेश प्रताप सिंह।
⭕ भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह की जनसभाओं में उमड़ रहा जन सैलाब।
विस्तार.......
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की नुक्कड़ सभाओं में जन सैलाब उमड़ रहा है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जगतपुर व ऊंचाहार विकास खंड में दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। चुनावी सभाओं के दौरान लोगों ने हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याषी के समर्थन मेें हाथ खड़े कर अपना समर्थन दे रहे है।
आपको बता दे कि, अपने संबोधन में दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, एक बार फिर से भारी बहुमत से मोदी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि, गांधी परिवार के मन में रायबरेली के लिए इतनी नफरत भरी हुई है कि, 1952 से लेकर अब तक गांधी परिवार ने कभी भी रायबरेली में किसी भी मां की कोख से जन्में व्यक्ति को लोकसभा का टिकट नहीं दिया। रायबरेली के किसी भी बेटे को राज्यसभा नहीं भेजा गया। गांधी परिवार ने रायबरेली से किसी को सांसद प्रतिनिधि तक नहीं बनाया।
मंत्री ने भाजपा द्वारा पिछले दो सालों में कराये गये कार्यो की चर्चा करते हुये कहा कि, इस अवधि में मैने कृषि महाविद्यालय, उद्यान महाविद्यालय, हरचन्दपुर, ऊँचाहार व सतांव सहित बड़ी-छोटी मण्डियां मिलाकर कुल 20 मंडियों का निर्माण कराया। 6 हाईटेक नर्सरी, सवा सौ ग्रामीण सड़के मंडी परिसर से, गुरू गोविन्द सिंह पर्यावणीय उद्यान जिसमें रायबरेली के गौरवशाली इतिहास को अगली पीढ़िया जाने और उस पर गर्व कर सके। इस उद्देष्य से महर्षि जम्दग्नि, गर्ग ऋषि, गोकर्ण ऋषि, डालभ्य ऋषि, आस्तीक मुनि, वीरा पासी राणा बेनी माधव बक्ष सिंह, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, राजाराव राम बक्ष सिंह, लालचन्द्र स्वर्णकार की प्रतिमाओं को स्थापित किया। साथ ही पंडित श्रीशचन्द्र दीक्षित पर्यावणीय उद्यान भी बनवाया है।
उन्होंने कहा कि, रायबरेली के जितने भी शहीद स्थल हैं लगभग 110 फिट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज लगाकर मैने अपनी रायबरेली की शहादत को नमन किया। मैने ऐसे सैकड़ों काम किये है जो मेरी सेवा के अन्र्तमन के भाव को परिलक्षित करते है। कोई भी मेरी धड़कन को सुने तो उसमें सिर्फ रायबरेली के विकास और सम्मान की आवाज सुनायी देगी। रायबरेली का कोई ऐसा गांव नहीं जहां मेरी सेवा के निषान न हो। मुझे आपके लिये जीना है और आपके लिये मरना है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, आयोजक कुलदीप द्विवेदी, अमरनाथ मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष प्रभारी, हेमंत हेमेंद्र यादव मंडल उपाध्यक्ष, रामेष्वर लोधी सेक्टर संयोजक, राजेश कुमार मौकिर्य बूथ अध्यक्ष, ऋषि प्रसाद ग्राम प्रधान, मनोज कुमार लोधी बूथ अध्यक्ष, समर बहादुर मौर्य बूथ अध्यक्ष, अमर बहादुर सिंह भूत अध्यक्ष, संदीप कुमार सिंह बूथ अध्यक्ष, आरपी यादव मंडल उपाध्यक्ष, सतीश कुमार ग्राम प्रधान, चारुहर वीक मोहम्मद जुनेद उर्फ बाबू मोहम्मद, जबर मेहंदी हसन, अजमल भाई, सरताज मोहम्मद, मुन्नू खान, मोहम्मद अकील, मोहम्मद आदिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनसमुदाय उपस्थित रहा।
लोक जनषक्ति पार्टी रामविलास ने भाजपा प्रत्याषी को दिया समर्थन: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायबरेली के प्रतिनिधि मण्डल ने एनडीए प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को समर्थन किया है। इस दौरान समर्थन पत्र सौंपते हुए एक प्रतिनिधि मण्डल ने दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रत्याशी को आश्वस्त करते हुये कहा कि, उनके कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे है। रायबरेली के जिलाध्यक्ष राधेलाल जयसिंह ने कहा कि लोक जनषक्ति पाटी (रामविलास) एनडीए का घटक दल है, इसलिए हम सभी जगहों पर एनडीए के प्रत्याषी को समर्थन कर रहे है और उनका प्रचार-प्रसार कर रहे है।
इस अवसर पर नीरज राज्यमंत्री, छात्र अध्यक्ष धर्मपाल, जिला उपाध्यक्ष पंकज रावत, राही ब्लाक अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार वर्मा युवा जिलाध्यक्ष रायबरेली, सोनी पासी ब्लाक अध्यक्ष महराजगंज, राजाराम प्रधान जिला सचिव, मुकेश कुमार अमांवा ब्लाक अध्यक्ष, षिबोध पासी सरेनी विधान सभा अध्यक्ष, उमेष कुमार ऊँचाहार विधान सभाध्यक्ष, विमला मिश्रा जिलाध्यक्ष महिला शाखा, शिवराज रावत जिला उपाध्यक्ष, पुष्पराज ग्राम सभाध्यक्ष, राकेश कुमार ब्लाक उपाध्यक्ष , चन्द्रशेखर भारती वकील सतांव ब्लाक अध्यक्ष, संदीप मौर्या उपाध्यक्ष, राजेन्द्र यादव, राही ब्लाक उपाध्यक्ष, रमणेश कुमार त्रिपाठी राही ब्लाक, पीयूष कुमार मिश्रा नगर अध्यक्ष मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ