भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को जिताने के लिए रिंकू चौधरी हलोर ने झोकी ताकत

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जैसे-जैसे मतदान की तिथियां नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरा दाम खम लगा रहे हैं। इस समय रायबरेली का चुनावी रण पूरे रोमांच पर है, राजनैतिक दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्षेत्र के हलोर गांव के प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ क्षेत्र के बैसन का पुरवा, गुलाल का पुरवा व हलोर कस्बे के अंदर पैदल भ्रमण कर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के लिए वोट व जन समर्थन मांगा, तथा मतदाताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और क्षेत्र मे दिनेश सिंह जिंदाबाद नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा हलोर कस्बा गुंजायमान हो रहा था।

     आपको बता दें कि, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन के बाद से ही हलोर के सभी प्रत्येक बूथ पर भाजपा को जीतने के संकल्प को लेकर प्रधान प्रतिनिधि रिंकू चौधरी ने प्रतिदिन अपने दर्जनों साथियों के साथ गांव-गांव घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे हैं और भाजपा के पक्ष में भारी मात्रा में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ