रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सोमवार को 36 लोकसभा सीट रायबरेली में तीसरी और चौथी जनसभा राहुल गाँधी ने लालगंज (सरेनी) और ऊँचाहार में की। राहुल गाँधी नें लालगंज में बोलते हुए कहा कि, उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके नफरत के बीच मोहब्बत की दुकान खोली थी, मगर आज जब मैं रायबरेली पहुंचा तो देखा कि, यहां तो लोगों ने मोहब्बत का शॉपिंग मॉल ही खोल दिया है। उन्होंने कहा कि, आप लोग बस चार जून तक इंतजार करिए, चीजें पूरी तरह बदल जाएंगी।
आपको बता दें कि, राहुल गाँधी नें कहा कि, मोदी चार सौ सीटें लाकर संविधान को बदल देना चाहते हैं। संविधान बदलने के बाद फिर आप लोग जानते हैं कि, क्या होगा? देश में अडानी अंबानी की सरकार चलने लगेगी, फिर वही होगा जो वह चाहेंगें। लेकिन देश की जनता ऐसा होने नहीं देगी। यह चुनाव जनता का चुनाव है।
राहुल नें जनता से अपील करते हुए कहा कि, यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने मोदी की सेना में लाई गई अग्निवीर योजना पर तंज कसते हुए कहा कि, उसमें भी मोदी सरकार केवल अमीरों के युवकों को भरेगी। यदि लड़ाई में अग्निवीर मर जाता है तो उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया जाएगा। चार जून का इंतजार करिए। इस अग्निवीर योजना को वह कूडेंदान में फेंक देंगे।
उन्होंने कहा कि, मोदी ने 20-25 बड़े लोगों को करोड़ों का फायदा पहुंचाने का काम किया है। वह करोड़ों को लखपति बनाने का काम करूंगें। चार जून के बाद करोड़ों गरीबों की लिस्ट बननी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, रायबरेली से उनका खून का रिश्ता है। 100 साल पहले जवाहरलाल नेहरू ने राजनीति यहीं रायबरेली से सीखी थी।
श्री गाँधी नें आगे कि, किसानों का आज कोई पुरसाहाल जानने वाला नहीं है। हम किसानों के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइज लागू करने का काम करेंगें। केंद्र में खाली पड़े 20 लाख पदों पर भर्ती करने का काम करेंगे। रायबरेली ने जवाहर लाल नेहरू को राजनीति सिखाने का काम किया है। मेरे दादा और दादी रायबरेली से चुनाव लड़ते रहे हैं। मेरी मां रायबरेली से सांसद रहीं हैं और वह स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं, आप सभी का आशीर्वाद मुझे भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि, देश का युवा कहता है कि, सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। माताओं-बहनों ने कहा- महंगाई से हम मारे जा रहे हैं। किसान कहता है कि, हमें अनाज के लिए सही दाम नहीं मिलता है। आज हिंदुस्तान के प्रमुख मुद्दे रोजगार, महंगाई, भागीदारी और किसानों की समस्या हैं, लेकिन ये सब आपको मीडिया में नहीं दिखेगा।
हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे। संविधान को दुनिया की कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती। ये नफरत के खिलाफ मोहब्बत का चुनाव है।जैसे हमने पूरे देश में मोहब्बत की दुकान खोली, हम उसी तरह ये चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ