गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक राय होकर पांच लोगों ने अपने गंतव्य को जा रहे एक युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने चोटहिल के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

     आपको बता दें कि, थाना मिल एरिया के गांव पडरक का रहने वाला वंश पुत्र महेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनके गांव के ही शुभम उर्फ हनी यादव पुत्र हरिश्चंद्र से पुरानी रंजिस है। रविवार को घटना के दिन लगभग 4:30 बजे हनी यादव अपने साथ साहिल पुत्र प्रेमचंद, प्रेमचंद पुत्र रामदुलारे, सूरज पुत्र फूलचंद, दीपक पुत्र फूलचंद के साथ एक राय होकर जलालपुर गांव के पास अपने गंतव्य को जा रहे उसके भाई "विपिन" को घेर लिया और गाली गलौज देने लगे। जब उसने विरोध जताया तो सभी हमलावर हो गए तथा उसके भाई विपिन के साथ मारपीट की गई। जिससे उसका भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

     गली से गुजर रहे राहगीरो और ग्रामीण ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-खानन घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

     मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि, चोटहिल विपिन के भाई वंश की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ