गर्मी काफी है...जब भाषण के बीच राहुल गांधी ने सिर पर उड़ेली पानी की बोतल, VIDEO

सार.......

⭕ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की उत्तर प्रदेश के देवरिया में विशाल जनसभा।

⭕भाषण देते-देते पानी की बोतल अपने सिर पर उड़ेली, उन्होंने कहा, गर्मी काफी है। 

⭕राहुल गांधी ने रैली में पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर टिप्पणी की और कहा, वह बायोलॉजिकल नहीं हैं, उन्हें परमात्मा ने भेजा है।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

देवरिया: भीषण गर्मी में पड़ा लोकसभा चुनाव नेताओं को भी पानी पिला रहा है। इसका एक नजारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देवरिया रैली में देखने को मिला। जब उन्होंने पानी से भरी बोतल अपने सिर पर उड़ेल ली। वह रैली को संबोधित कर रहे थे, जब भाषण देते-देते पानी पीने लगे और तभी बोले 'गर्मी काफी है। इसके बाद उन्होंने पूरी बोतल अपने सिर पर उड़ेल ली।

     आपको बताते हैं कि, देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है और तमाम दलों के नेता लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए रैलियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि, अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेता लोगों को गर्मी से बचने की सलाह भी देते नजर आ जाते हैं।

      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देवरिया रैली में प्रधानमंत्री को भी घेरा और उनके "परमात्मा" वाले बयान पर एक बार फिर निशान साधा। उन्होंने कहा कि, बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं, उन्हें उनके "परमात्मा" ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है। लेकिन "परमात्मा" ने उन्हें किसानों और मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा है।

      कांग्रेस नेता ने कहा कि, अगर "परमात्मा" ने ऐसा किया होता तो उन्हें भेजा तो उन्होंने गरीबों और किसानों की मदद की होगी ये नरेंद्र मोदी जी वाले 'परमात्मा' हैं। राहुल मीडिया पर भड़के और बोले! कुछ चमचे मोदी से बैठकर सवाल करते हैं। मोदी जी आप आम कैसे खाते हो? धोकर या छीलकर खाते हो? मोदी जी इस पर कहते हैं कि, हम कुछ नहीं करते सब अपने आप हो जाता है।

     राहुल गांधी ने कहा कि, अगर परमात्मा ने उन्हें भेजा होता तो परमात्मा कहते कि, हिंदुस्तान के सबसे कमजोर लोगों की मदद करो, किसानों की मदद करो, गरीबों की मदद करो। लेकिन मोदी जी के परमात्मा ने कहा कि, अंबानी की मदद को, अडानी की मदद करो। अंबानी-अडानी का 16 लाख करोड़ माफ कर दो। ये कैसे परमात्मा हैं, ये मोदी जी के परमात्मा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ