रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज जेष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार पर हनुमान जी महाराज की भक्ति से सराबोर हुआ। हनुमान जी की स्तुति के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया, उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर स्टॉल लगाकर कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने अपने हाथों से आने जाने वाले राहगीरों को प्रसाद बांटा।
आपको बता दें कि, जेष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार के अवसर पर प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को बताया कि, मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी महाराज एवं प्रभु श्री राम पहली बार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन मिले थे। अतः ज्येष्ठ मास के सभी पड़ने वाले मंगलवार में हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना एवं भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाता है।
कमल वाजपेई ने बताया कि, च्यूंकि कक्षा 8 तक के बच्चों का ग्रीष्म अवकाश है। अध्यापक कॉलेज आकर अपना कार्य लेसन प्लान आदि बना रहे हैं। अतः अध्यापकों तथा कुछ बच्चों ने मिलकर मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह के साथ सस्वर सुंदरकांड का पाठ किया तथा आरती के बाद कॉलेज गेट पर सभी अध्यापक बच्चों एवं राहगीरों को चना, हलवा तथा रसना शरबत का प्रसाद प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेई व अध्यापकों तथा स्टाफ ने अपने-अपने हाथों से वितरण किया। सभी के लिए ईश्वर से मंगल कामना की गई।
⭕ कौन सो काज कठिन जग माहि,।
⭕ जो नहीं होता तुम पाहीं"।।
प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि, सर्वशक्तिमान हनुमान जी महाराज सबका भला करें।
इस अवसर पर प्रो राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, नीरू बाजपेई, मंजू सिंह, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह, ज्योति जयसवाल, फातिमा, रुचि सिंह, राधा शुक्ला, अमित सिंह, जय सिंह, आदर्श शुक्ला, अभिषेक राज त्रिपाठी, लवलेश सिंह, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




0 टिप्पणियाँ