रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विद्युत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मऊ बाजार स्थित पंचायत भवन में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 15 उपभोक्ताओं से 25 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली की गई। एसडीओ भैया लाल द्वारा सभी बकाएदार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा करने की अपील की गई और बिल न जमा करने की स्थिति में अभियान चलाकर बकाएदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही गई।
आपको बता दें कि, मऊ बाजार स्थित पंचायत भवन में आज बृहस्पतिवार को बिजली बिल वसूली का शिविर आयोजित किया गया। उपखंडीय अधिकारी (एसडीओ) महराजगंज भैया लाल ने बताया कि, कैंप में 15 बकाएदारों का मात्र 25 हजार रुपए बकाए राजस्व की वसूली की गई है। इस दौरान करीब 5 लोगों के बिलों का संशोधन किया गया है और आठ लोगों ने मीटर लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए है।
अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि, फीडर के अंतर्गत कुल 4500 उपभोक्ता है, जिन पर विभाग के 60 लाख रूपये का बकाया है। बकाया बिल की वसूली के लिए आज मऊ में कैंप लगाया गया था। उन्होंने बकाएदारों से अविलंब विद्युत बकाया जमा करने का आह्वान किया है।
इस मौके पर एसडीओ भैयालाल, जेई दीपक कुमार समेत tg2 रमेश शर्मा, tg2 प्रवेश, लाइनमैन चंद्रभान, लाइनमैन हरिश्चंद्र, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ