रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी कला गांव में गांव के बाहर कुएं में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बीते एक हफ्ते से लापता था, जिसकी गुमशुदगी भी परिजनों द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी कला गांव निवासी उमलेश कुमार (35) पुत्र गंगा प्रसाद एक हफ्ते पूर्व एक दावत में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की किंतु उसका कहीं अता-पता नहीं चला तो मृतक की पत्नी श्यामवती ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से खोज बीन कराए जाने की गुहार लगाई गई थी, लेकिन उसके बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
गुमशुदा उमलेश कुमार का शव बुधवार की देर रात गांव के बाहर स्थित एक कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मौत के कारणों की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

0 टिप्पणियाँ