रायबरेली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया सनसनीखेज खुलासा, एक को भेजा जाए

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बीते दिनों महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी समेत सोने, चांदी के जेवरात बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है‌।

     आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत दिनों क्षेत्र के अंदूपुर गांव के रहने वाले राम पदारथ शुक्ला व कस्बे के पशु चिकित्सालय के बगल में रहने वाले देश राज और चंदापुर रोड पर स्थित मौर्या बाग के रहने वाले भगवान दीन के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी लवकुश पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मोहनगंज थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया है।

      पकड़े गए आरोपों के कब्जे से चोरी के 6,160 रुपए, दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु, एक एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

     कोतवाल बालेंदू गौतम ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ