आदर्श आचार संहिता के बाद संपन्न हुए महराजगंज के थाना समाधान दिवस में 9 शिकायतें आई, मौके पर किसी का भी नहीं हो सका निस्तारण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लंबे अंतराल के बाद आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही आज शनिवार 8 जून 2024 को महराजगंज थाने में पहला समाधान दिवस एसडीएम राजित राम गुप्ता व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बाद भी नौ शिकायती पत्र आए, सभी राजस्व विभाग से संबंधित रहे। सबसे अधिक 6 शिकायतें बावन बुजुर्ग बल्ला गांव की चकबंदी से संबंधित रही। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें बनाकर मौके पर रवाना कर दी गई है, और एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही गई है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम राजित राम गुप्ता ने कहा कि, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

     इस मौके पर कोतवाल बालेंदु गौतम, कानूनगो चंद्र कुमार दीक्षित, लेखपाल विपिन मौर्य, अमित शुक्ला, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ