रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुसुढी सागरपुर चौराहे के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई जिससे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, राम राज (45) पुत्र देवता दीन निवासी पूरे लीला मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद अपनी पत्नी ज्ञानवती को बाइक पर बैठा कर महराजगंज से गांव जा रहा था,
तभी कुसुढी सागरपुर चौराहा के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई, इससे दोनों घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजापुर सीवन के रहने वाले अनिल कुमार तिवारी (50) पुत्र अर्जुन तिवारी व राजेश मौर्या (52) पुत्र विशेषर को भी चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से चारों को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जहां राम राज की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

0 टिप्पणियाँ