रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: नगर के एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता आभार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद के0एल0 शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऊंचाहार विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया व राहुल गाँधी को भारी मतों से जिताने के लिए धन्यवाद दिया।
आपको बता दें कि, आभार समारोह को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि, गाँधी परिवार से रायबरेली का पारिवारिक रिश्ता है, रायबरेली में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। जनता ने इण्डिया गठबंधन को मजबूत बनाया है। श्री शर्मा ने कहा कि, आने वाले समय में बेरोजगारी, महंगाई, किसानो, मजदूरों के मुद्दे उठाये जाएंगे। रायबरेली की जनता को गाँधी परिवार, हम लोग कभी भूल नहीं सकते हैं।
इसी क्रम में प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता ने नफरत, हिंसा, अहंकार के खिलाफ राहुल गाँधी को वोट देकर ऐतिहासिक मतों से जिताया है। श्री सिंह ने ऊंचाहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि, जितनी निष्ठा व् श्रद्धा से राहुल गाँधी को आपने सब जिताया है, उसी निष्ठा से गाँधी परिवार और के0एल0 शर्मा, हम सभी आप सबका काम करेंगे।
अतुल सिंह ने मुख्य अतिथि के0एल0 शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अजयपाल सिंह व विधानसभा प्रभारी महेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव अनिरुद्ध दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह, संजय श्रीवास्तव, अनुज सिंह, शिव कुमार पाण्डेय, छेदी लाल पासी, ब्लाक अध्यक्ष शम्भू शरण पाल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, ज्योति प्रसाद पासी, दल बहादुर सिंह, राकेश सिंह राना, संत प्रसाद रैदास, मेंराजुल हसन फारूकी, शिव करन तिवारी, शाजू नकवी, विश्वनाथ त्रिवेदी, कुसुमलता, मेहंदीलाल हसन, वंश बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ