कल सस्पेंस होगा खत्म: राहुल गांधी करेंगे ऐलान-कौन सी सीट से वह सांसद बने रहना पसंद करेंगे, 'रायबरेली या फिर वायनाड'

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राहुल गांधी कल 18 जून 2024 को ऐलान करेंगे कि, वे वायनाड या फिर रायबरेली कौन सी सीट से सांसद बने रहना पसंद करेंगे। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है, और नियम के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी।

     आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें से एक केरल की वायनाड लोकसभा सीट है, तो वहीं दूसरी रायबरेली सीट है। अब इन दोनों में से राहुल गांधी एक सीट से इस्तीफा देंगे। कल 18 जून 2024 को वह ऐलान करेंगे कि, वे कहां के सांसद बने रहेंगे। कल 18 जून को राहुल गांधी सर्टिफिकेट देगें कि, कौन सी सीट रखेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे। अब सबकी नजरें उनके फैसले पर टिकी हैं की वह कौन सी सीट रखेंगे।

     पहले से कहा जा रहा है कि, अगर राहुल गांधी रायबरेली सीट पर बने रहेंगे तो पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ सकती हैं और अगर राहुल गांधी वायनाड सीट पर सांसद बने रहेंगे तो प्रियंका गांधी रायबरेली से उपचुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं।

     आपको यह भी बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की है तो ऐसे में उन्हें अब इसमें से एक सीट चुननी होगी। इसे लेकर वो दुविधा में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि, वह दोनों जगह से सांसद बने रहना चाहते हैं।

     राहुल गांधी हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने के लिए पहुंचे थे, और इस दौरान उन्होंने कहा था, ''वह दुविधा में हैं कि कौन सी सीट रखें और कौन सी सीट छोड़ें। उम्मीद है कि, वो जो भी फैसला लेंगे, उससे सभी खुश होंगे।'' राहुल गांधी ने रायबरेली में बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को हराया है, और वायनाड में माकपा की एनी राजा के खिलाफ तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ