रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा गाँव में बीती रात शराब के नशे में धुत दो पक्ष आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों में पहले तो कहा सुनी हुई, फिर एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे। बात यही नहीं रुकी, इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी चोटहिलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर आधार पर केस दर्ज कर लिया है। छानबीन शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी संतोष कुमारी पुत्री मंसा राम ने आरोप लगाया है कि, गांव के ही अमरजीत पुत्र राम आधार, सूरज पुत्र मनोहर, रंजीत पुत्र राम कुमार, सोनू पुत्र सत्यनारायण एक राय होकर गाली गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके शोर मचाने पर पारिवारी जन दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी गालियां देते हुए मारा पीटा। जब गांव वाले दौड़े तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
वहीं दूसरे पक्ष के राम अधार पुत्र जोधे ने प्रथम पक्ष के सूरज, धुन्ना पुत्रगण सूरजवली व सतीश पुत्र धुन्ना के खिलाफ गाली गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ