रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: गोरखपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने श्री तिवारी की मृत्यु पर दुःख जताते हुए कहा कि, उनके परिवार को भगवान दुःख सहने की शक्ति दें।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, 25 जून सड़क हादसे में आषुतोष का निधन हो गया था, दुर्घटना के समय उनकी पत्नी और बेटी भी साथ थी, जिनका वाराणसी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस अवसर पर विजयशंकर अग्निहोत्री, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव, सूर्य कुमार बाजपेयी, मो0 जफरूल, हरमिन्दर सिंह सलूजा, मनोज मिश्रा, सोनू खान, मुकेश श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, दिनेश त्रिवेदी, मो0 सफ्फू खान, अंकुर जायसवाल महराजगंज नगर अध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ