रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बुधवार सुबह दुर्गापुर मजरे बन्नावा गांव में बछरावा लालगंज मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर खेत में स्थित एक कुए में ग्रामीणों ने एक बाइक देखी। कुए में बाइक देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, बताते हैं कि, बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरीके से कुएं में डूबा हुआ था, किंतु पिछला हिस्सा साफ दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से बाइक को कुएं से बाहर निकाला है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में पहुंचा दिया है।
थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, वाहन संख्या के हिसाब से मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच पूर्ण होने के बाद स्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।

0 टिप्पणियाँ