वाहन की टक्कर से दो घायल, अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: थाना मिल एरिया के कोडरस खुर्द गांव के रहने वाले दो लोग किसी काम से महराजगंज बाजार आए हुए थे, तभी थाने के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

    आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना आज बुधवार की है। गांव निवासी विकास पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, महराजगंज थाने के सामने से वह अपने साथी के साथ जा रहे थे, तभी एक तेज गति से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन UP- 33 AN 2740 के अज्ञात चालक ने उसके साथी वरुण को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है। 

    मामले में कोतवाल बालेंद्र गौतम का कहना है कि, मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही अज्ञात वाहन चालक पुलिस कस्टडी में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ