पिता ने नाबालिक पुत्र के अपहरण की जताई आशंका, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रुकनपुर बैखरा गांव के रहने वाले एक पिता ने अपने 15 वर्षीय पुत्र के अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली महराजगंज में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी केदार पुत्र मनोहर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसका पुत्र हिमांशु (15) घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो उसकी आसपास के गांव नाते रिश्तेदारी तथा इष्ट मित्रों के यहां काफी खोजबीन की गई, किंतु कहीं अता-पता नहीं चला। उसे आशंका है कि, उसके नाबालिक पुत्र का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़ित के पिता के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ के दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर किशोर की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ