श्रीमद्भागवत कथा: विविध प्रसंगों पर अद्भुत व्याख्यान सुन श्रोता हुए भाव विभोर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र के जिहवा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सिधौना अमांवा से आईं कथा व्यास संध्या भारद्वाज ने विविध प्रसंगों पर अद्भुत व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए लोगों से सन्मार्ग पर चलने की बात कही।

      आपको बता दें कि, कथा व्यास ने कहा कि, ये अशक्ति ही सुख दुख का कारण है, यदि संसार में यह अशक्ति है, तो दुख का कारण बन जाती है। यही अशक्ति भगवान और उनकी भक्ति में हो जाए तो मोक्ष का द्वार खुल जाता है। कथा व्यास ने सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र, श्रृंगीऋषि के प्रसंग पर अद्भुत व्याख्यान प्रस्तुत किया।

      इस मौके पर आनंद मिश्रा, अनूप अवस्थी, अंजनी पांडेय, सुरेश शुक्ला, रमानिवास सिंह, संत प्रसाद मौर्या, अवधेश, अरविंद सिंह, सुभाष मिश्रा, रामशरण शुक्ला, दिवाकर साहू, पप्पू शुक्ला सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ