धोखाधड़ी जालसाजी, गाली-गलौज जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र एक गांव की रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी जालसाजी करने तथा गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

       आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव सोथी की रहने वाली प्रियंका सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि, उसके गांव के रहने वाले शिवफूल सिंह की मां महिपाल कुमारी द्वारा मरने से पहले एक जमीन की वसीयत शिवफूल सिंह की पत्नी के नाम कर दी गई जिसके कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई जिसके बाद शिवफूल ने पत्नी की वसीयत को छुपा करके मां की जमीन को वारिस होने के नाते अपने नाम वरासत कराने के पश्चात बेटे कुलदीप सिंह व पत्नी ऊषा सिंह के साथ प्लानिंग करके संबंधित जमीन को वादिनी के नाम सात लाख चालीस हजार रूपए में बैनामा कर दिया गया उसके बाद अब शिवफूल द्वारा पत्नी के नाम उक्त जमीन की वसीयत होने का हवाला देते हुए उसे पत्नी के नाम  करने का वाद तहसील में दायर किया गया है, इस बाबत विपक्षियों से जानकारी करने पर दबंगों द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

      को‌तवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, महिला की तहरीर पर शिवफूल सिंह उसकी पत्नी ऊषा सिंह बेटे कुलदीप सिंह पर धोखाधड़ी जालसाजी गाली गलौज जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ