जिहवा गांव में सप्तवेदी गणेश आंबिका रुद्र हनुमत देव सहित मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के ग्राम सभा जिहवा में सप्तवेदी, गणेश आंबिका, रुद्र हनुमत देव, सहित मोक्षदायिनी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अनूप अवस्थी उर्फ मोनू कोटेदार के यहां आनंद मिश्रा के द्वारा संकल्पित द्वितीय आयोजन बड़े ही धूमधाम से हो रहा हैं। 

     आपको बता दें कि, जिहवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन गुरुवार को सिधौना अमांवा से आई कथा व्यास संध्या भारद्वाज ने धुंधकारी की विविध कथाओं का वर्णन कर कथा पंडाल में उपस्थित समस्त श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

     आनंद मिश्रा द्वारा निशुल्क कथाओ में द्वितीय कथा अपनी ग्राम सभा से आरंभ किया है। आनंद मिश्रा ने बताया कि, हर दूसरे महीने अलग अलग स्थानों पर उनके द्वारा निशुल्क श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

      इस मौके पर अंजनी पांडेय, सुरेश शुक्ला कोटेदार, रामनिवास सिंह, संत प्रसाद मौर्य, अवधेश मंत्री, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह, रामशरण शुक्ला, सुभाष मिश्रा, रागेंद्र सिंह, सचिन सिंह, दिवाकर साहू, सत्य प्रकाश तिवारी, दयाशंकर बाजपेई, पप्पू शुक्ला, अशोक विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा सहित भारी तादात में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ