बिजली के संकट और छुट्टा जानवरों से जूझ रहा ऊंचाहार, कांग्रेस नेता ने सुनी लोगों की समस्याएं

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के मेल्थुवा, घूरी, थुलरई, पूरे वादे, विन्नवा, तिवारीपुर आदि गांव में चौपाल, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और कांग्रेस पार्टी के बारे में विस्तार से बताया।

    आपको बता दें कि, अतुल सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत के लिए आप सबको बधाई, राहुल गांधी देश की आवाज हैं। हम लोग के लिए सौभाग्य की बात है कि, राहुल गांधी रायबरेली से सांसद हैं। आज जिस तरह मोदी सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है, हम सबको सावधान रहने की जरूरत है। 

     श्री सिंह ने कहा कि, इतनी गर्मी में बिजली जिस तरह कट रही है, उससे हमारे ऊंचाहार की जनता बहुत परेशान है। छुट्टा जानवर जिस तरह किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं, सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। मोदी सरकार में किसानों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। 

     श्री सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है, मैं लगातार ऊंचाहार की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास कर रहा हूं। आज ऊंचाहार में लोगों को पीने के पानी की समस्या, सड़कों की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

      श्री सिंह ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि, ऊंचाहार का विकास कराया जाए। इसके बाद अतुल सिंह ने मतीनगंज निवासी तौसीफ (19) व अर्सलान (18) की नहाने गये दोनों बच्चों की गंगा नदी में डूबने से मृत्यु की सूचना पाकर पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की व हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

     इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, जसवंत सिंह चौहान, राजीव, अनिल सिंह, अखिलेश यादव, महेश सरोज, इंद्रावत यादव, अरुणेश सिंह, नागेंद्र सिंह, रहमुद्दीन, राजेश सरोज, गणेश बक्श सिंह, शैलेंद्र त्यागी, संतोष तिवारी, बाबूलाल लोधी, रिंकू सिंह, कालीदीन लोधी, रवि सिंह, अनुराग गुप्ता, सतीश सिंह, कल्लू सरोज, राधेश्याम गौतम, विनोद यादव, सुनील यादव, प्रमोद मिश्रा, देवी सिंह, राकेश कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ