विद्युत आपूर्ति बदहाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व मेें पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ‘‘सात सूत्रीय’’ ज्ञापन सौपा।

    आपको बता दें कि, जिला प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, वर्तमान समय में विद्युत आपूर्ति की विकराल समस्या हो गई है, जिसके फलस्वरुप आम जन, किसान, व्यापारी, छात्र आदि वर्ग के सामने संकट पैदा हो गया है, चूँकि धान की रोपाई का समय चल रहा है, विद्युत आपूर्ति न रहने के कारण किसान अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है और धान की नर्सरी सूख रही है।

      कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि, जिले में व्याप्त बिजली कटौती से अविलम्ब निजात दिलाई जाये, बिजली की ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या दूर की जाये, तमाम विद्युत उपकेन्द्र पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। विद्युत उपकेन्द्र षिवगढ़ व कठगर की जर्जर व्यवस्था के कारण सैकड़ो गाँव बिजली की समस्या की चपेट में है, इस समस्या से इन्हे तुरन्त राहत दिलाई जाये, जर्जर व पुराने तारो को अविलम्ब बदला जाये, जिन गाँव या शहर में ट्रान्सफार्मर कम क्षमता के लगे है, उन्हे तुरन्त उच्च क्षमता में बदला जाये और विद्युत उपकेन्द्रों में संयत्र की समुचित व्यवस्था की जाये।

       कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि, जनहित में उपरोक्त विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में अविलम्ब सुधार किया जाये अन्यथा आम जन सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा।

       कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल में शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, प्रत्याषी विधानसभा सदर डा.मनीष सिंह चैहान, प्रत्याषी विधानसभा ऊँचाहार अतुल सिंह उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ