तीसरे बड़े मंगल पर अनिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई का पूरवा स्थिति अनिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा, यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

    आपको बता दें कि, भंडारा के आयोजक अनिल गुप्ता ने बताया कि, विगत कई वर्षों की बात इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर तीसरे बड़े मंगल को सुबह सर्वप्रथम सुंदरकांड का पाठ श्री हनुमान चालीसा के उपरांत हनुमान जी महाराज का हवन पूजन किया गया। उसके पश्चात सुबह 10:00 बजे से लेकर प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा का कार्यक्रम चला रहा। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगणों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण हनुमान की भक्ति से भक्तिमय रहा और बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ