रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर डेपार मऊ चौराहे पर स्थित चौड़ा महाराज के प्रतिष्ठान पर कल्पेश शुक्ला एडवोकेट द्वारा हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सुबह सात बजे से नौ बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। आरती के बाद सार्वजनिक भंडारा हुआ।
आपको बता दें कि, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद हनुमान जी महाराज के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की। प्रतिष्ठा के प्रोपराइटर अशोक कुमार शुक्ला उर्फ चौड़ा महाराज की अध्यक्षता में कल्पेश शुक्ला एडवोकेट, सुनील सिंह, कपिल देव सिंह, पंकज गुप्ता, अजमेर सिंह, शिवप्रताप सिंग, सर्वेश गुप्ता, महेंद्र सिंह रणविजय सिंह, ललित मिश्र, अजय शुक्ला ने शर्बत पिलाने के साथ हलुआ, पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया।



0 टिप्पणियाँ