11 बकरियां चोरी का मामला पहुंचा कोतवाली

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव में बीती रात ओमनी गाड़ी पर सवार अज्ञात चोरो द्वारा बकरी चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। 

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बीती शुक्रवार/शनिवार की रात का है। गांव निवासिनी अशर्फुन निशा पत्नी मोहम्मद वसीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उनके घर के बाहर खरफूश के दो बंगले रखे हुए है। एक बंगले के नीचे दो बकरियों के पास उसके पति मोहम्मद वसीम लेटे हुए थे और दूसरे बंगले के नीचे 11 बकरियां और बंधी हुई थी, जिन्हें चोरों ने धारदार हथियार से रस्सी काट कर किसी गाड़ी में भरकर उठा ले गए। 

   उधर सीसीटीवी कैमरे में रात ओमिनी कार के गांव में प्रवेश करने का फुटेज सामने आया है जिससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि, चोर ओमनी कार से आकर बकरियों को चुरा कर ले गए हैं। बकरी मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दे दी है। 

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जल्द खुलासा किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ