कैंप लगाकर विद्युत विभाग ने 31 हजार रुपए बकाया वसूल किया

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव में बाजार स्थित पंचायत भवन में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया, और निदान भी हुआ, बकाएदारों से विद्युत बिल भी वसूल किया गया। इस दौरान विद्युत बिल में गड़बड़ी संबंधी 3 शिकायतें भी आई जिनका मौके पर ही निवारण कर बिल जमा कराया गया।

     आपको बता दें कि, नवागंतुक एसडीओ रमेश सोनी ने बताया कि, गांव-गांव में विद्युत कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनका मौके पर ही निवारण किया जा रहा है, इसके अलावा बकाएदारों से वसूली की जा रही है। जिसके तहत आज बुधवार को मऊ गांव के पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आई तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने शिविर में आए उपभोक्ताओं से कहा कि, राष्ट्रहित में विद्युत का गलत उपयोग न करें और समय से अपने बिल का बकाया का भुगतान करें। किसी का बिल गड़बड़ आ रहा हो तो वह गांव में लगने वाले शिविर अथवा महराजगंज पावर हाउस कार्यालय पर आकर अपना बिल ठीक करवा कर विद्युत का भुगतान करवा सकता है।

      उन्होंने यह भी बताया कि, मऊ कैंप में 14 बकाएदारों ने 31 हजार रुपए से अधिक बकाया बिल जमा किया है।

    इस मौके पर अवर अभियंता दीपक कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार, रमेश कुमार शर्मा tg-2, फीडर प्रभारी प्रवेश कुमार, लाइनमैन चंद्रभान, दीपक कुमार मिश्रा, हरिश्चंद्र आदि कर्मचारी मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ