हलोर गांव में श्री ब्रह्मचारी जी महाराज की कुटी पर 51वां वार्षिकोत्सव संपन्न

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के हलोर गांव की तपोस्थली श्री ब्रह्मचारी जी महाराज की कुटी पर 51वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्सोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। राजा रामचंद्र भगवान श्री ब्रह्मचारी जी महाराज श्री हनुमान जी महाराज देवाधिदेव महादेव श्री शंकर भगवान सहित सभी देवी देवताओं के गगन भेदी नारों से मंदिर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा श्री हनुमान जी महाराज का विधि विधान से श्रृंगार किया गया। सुंदरकांड पाठ एवं हवन पूजन के साथ भगवान की आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी महिलाओं पुरुषों तथा बच्चों ने मंदिर पहुंचकर श्री ब्रह्मचारी जी महाराज से आशीर्वाद की कामना की।

     आपको बता दें कि, क्षेत्र के हलोर गांव की तपोस्थली श्री ब्रह्मचारी जी महाराज का वार्षिकोत्सव वर्ष 1973 की 6 जुलाई मंगलवार पड़ने पर उसी दिन या 6 जुलाई से पहले जो मंगलवार पड़ेगा उसी दिन वार्षिकोत्सव मनाये जाने की विगत 51 वर्षों से परंपरा चली आ रही है। श्री हनुमत भक्त दिवंगत राम आधार श्रीवास्तव द्वारा तमाम भक्तों के सहयोग से वार्षिकोत्सव मनाया जाता रहा है। उनका निधन होने के कारण वार्षिकोत्सव की परंपरा का निर्वहन कई भक्तों के सहयोग से उनके शिक्षक पुत्र राम अनुज श्रीवास्तव द्वारा अनवरत जारी है।

      मंगलवार को मंदिर के पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा श्री हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया। 

     वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद मिश्र नंदकुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, कौशल किशोर बाजपेई, युगल किशोर बाजपेई, राम फेर तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, गायत्री श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव, पंकज शर्मा सहित तमाम भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ के बाद हवन पूजन में भाग लेकर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ