शार्ट सर्किट से लगी आग, मेडिकल स्टोर जलकर राख

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाल क्षेत्र के असनी चौराहे पर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें पूरा मेडिकल स्टोर व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। 

     आपको बता दें कि, असनी चौराहे पर गौरव शुक्ला का अपना मकान है। उनके मकान में ही पूरे जिकरी तिवारी के आकाश अवस्थी ने किराए पर एक कमरा लेकर अपना मेडिकल स्टोर डाल रखा था, घर मालिक गौरव ने बताया कि, आज शुक्रवार के तड़के लगभग 3:00 बजे अचानक मेडिकल स्टोर से धुंआ व भयानक आग की लपटे उठने लगी, यह नजारा देख गौरव शुक्ला ने अपनी पत्नी, बच्चों सहित पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गए। क्योंकि आगे के दरवाजे को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा था। बाहर निकले के बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को फोन किया।

       मौके पर पहुंचे मेडिकल संचालक आकाश अवस्थी व उनके परिजनों ने दमकल विभाग व 112 को फोन किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर में रखी दवा, फ्रिज, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया था। 

     इसके अलावा मेडिकल स्टोर के बगल में ही माकान मालिक गौरव शुक्ला का कमरा था, आग ने उसे भी अपने आगोश में ले लिया, जिससे कमरे में लगी टीवी, कुर्सी व घर का अन्य सामान भी जल गया। 

     मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि, लगभग 10 से 12 लाख का नुकसान हुआ। वहीं माकान मालिक ने बताया कि, वह अपनी पत्नी अन्नया और दो मांह की बेटी को लेकर घर के पीछे लगे दरवाजे से निकलकर किसी तरह जान बचाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ