सब्जियों पर महंगाई की मार से किचन का बिगड़ा तड़का, टमाटर का दाम 80 पार, आलू-प्याज ने भी निकाले "आंसू"

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सब्जियों के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। हरी सब्जियों के साथ ही परवल, धनिया और मूली के दाम आसमान छू रहे है। गुरुवार को महराजगंज लोकल मंडी में जहां मूली की एक गड्डी 60 रुपये में बिकी, वहीं धनिया भी 220 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो बिका। परवल भी 120 रुपये तक पहुंच गया है। मिर्चा भी इधर कुछ तीखा हुआ है। जो हरी मिर्च 15 दिन पहले 35 से 40 रुपये किलो बिक रही थी, बृहस्पतिवार को उसका भाव 160 रुपये किलो पहुंच गया। सब्जियों का दाम बढ़ने से थाली से स्वाद ही गायब हो गया है।

     आपको बता दें कि, सब्जियों के बढ़ते भाव ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि, जिस प्रकार से रोजमर्रा की चीजें आए दिन महंगी होती जा रही है, उससे घर खर्च चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। उधर सब्जी कारोबारी मोहम्मद फारूक का कहना है कि, बारिश शुरू होने के बाद सब्जियों के भाव में और तेजी आ गई है। पिछले 15 दोनों में कई सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। मोहम्मद फारूक ने बताया कि, पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सब्जी खरीदने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पढ़ रही है।

       गृहणियों का कहना है कि, रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले सामान के दाम बढ़ने से उनके किचन का बजट खराब हो गया है। सब्जियों के दाम भी उछाल पर हैं। जिससे आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। गर्मी के बाद बारिश सुरू होते ही बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

      पत्ता गोभी 60 तो शिमला मिर्च पहुंचा 120: महाराजगंज कस्बे के होटल, रेस्टोरेंट में पिज्जा, बर्गर और चाउमीन की बढ़ रही मांग से पत्ता गोभी भी अब किलो के भाव से बिक रही है। जो गोभी पहले 15 से 20 रूपये में मिल जाती थी, वहीं अब 60 रूपये किलो के भाव से बिक रही है। मोहम्मद फारूक सब्जी वाले का कहना है कि, बाजार में बड़ी मुश्किल से पत्ता गोभी मिल रही है। कमोवेश यही हालत शिमला मिर्च की है। थोक में शिमला मिर्च 90 रूपये किलो और बाजार में 120 रूपये किलो के हिसाब से मिल रहा है। सुबह सबसे पहले मंडी में पत्ता गोभी और शिमला मिर्च की तलाश शुरू हो जाती है।

    लोकल मंडियों में आसमान छूते सब्जियों के दाम: आलू 35 से₹40 प्रति किलो, प्याज₹40 प्रति किलो, लहसुन₹160 प्रति किलो, अदरक₹150 प्रति किलो, पत्ता गोभी ₹60 प्रति किलो, टमाटर ₹80 प्रति किलो, शिमला मिर्च ₹120 प्रति किलो, हरी धनिया ₹300 प्रति किलो, भिंडी ₹40 प्रतिकिलो, तरोई ₹40 प्रति किलो, खीरा ₹60 प्रति किलो, बैगन ₹40 प्रति किलो, लोबिया ₹50 प्रति किलो, कुर्ती फली ₹60 प्रति किलो, घुईया ₹60 प्रति किलो, कद्दू ₹40 प्रति किलो, लौकी ₹40 प्रति किलो, कुंदरू ₹60 प्रति किलो, परवल ₹120 प्रति किलो, करेला ₹40 प्रति किलो, लाल गजर ₹60 प्रति किलो, हरी मिर्च ₹160 प्रति किलो, कागदी नींबू ₹120 प्रति किलो, केरमुवा ₹20 प्रति किलो, चुकंदर ₹60 प्रति किलो, कटहल ₹40 प्रति किलो बिक रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ