अमेठी सांसद ने दौरा कर सनी जन समस्याएं, निवारण का दिलाया भरोसा

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सांसद अमेठी के0एल0शर्मा ने जनपद का दौरा कर जनप्रतिनिधियों, समाजिक संगठनों, वरिष्ठजनों एवं जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया।

     आपको बता दें कि, सांसद के0एल0 शर्मा का चन्दापुर कोठी स्थित अभय त्रिवेदी के कार्यालय में व्यापारियों एवं प्रबुद्धवर्ग द्वारा फूलमाला व अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

    इस मौके पर सांसद के0एल0 शर्मा ने कहा कि, आपके सांसद राहुल गांधी संसद में जनता की आवाज को मजबूती के साथ रख रहे है, प्रतिपक्ष नेता के रूप में राहुल गांधी के सवालों से मोदी सरकार घबडाई हुई है, उन्होने कहा कि, रायबरेली और अमेठी की जनता ने जो स्नेह और भरोसा कांग्रेस पार्टी पर जताया है उसके वह सदैव ऋणी रहेंगे, क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

      उन्होने विभिन्न समाजिक संगठनों से मुलाकात कर सांसद राहुल गांधी की ऐतिहासिक जीत के लिए उनसभी का आभार व्यक्त किया।

     कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम दाऊद नगर में हरि किसन पूर्व प्रधान के आवास पर जनसंपर्क, ग्राम कसेहटी में पशुपतिनाथ के आवास पर वरिष्ठजनों से मुलाकात, शिवधारी सिंह के आवास कल्लू का पुरवा में लोगों से भेट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया।

     इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, बी0डी0सी0, एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ