रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद आज मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं। सबसे पहले यहां वो भुएमऊ गेस्ट हाउस में अधिवक्ता, व्यापारी और डॉक्टरों के डेलिगेशन से मुलाकात किया। इसके साथ ही राहुल गांधी शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह के परिजनों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
आपको बता दें कि, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से तीन लाख 90 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। एक महीने में दूसरी बार राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे हैं।
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली के दौरे पर कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा किया। भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस दौरान राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी ली। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि, राहुल गांधी अपने दौरे के दौरान कुछ गणमान्य लोगों से मुलाकात की और इस दौरान क्षेत्र के विकास के बारे में जाना। उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी।

0 टिप्पणियाँ