रजनीकांत अवस्थी
बछरावा/रायबरेली: लोकसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मंगलवार (9 जुलाई 2024) को लखनऊ से सड़क मार्ग होकर अपने एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे।
आपको बता दे कि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनपद की सीमा एवं क्षेत्र के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर में पवन पुत्र महाबली हनुमान की चौखट पर माथा टेककर एवं उनकी पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुशील पासी, रमेश शुक्ला, अवधेश चौधरी, नीरज अवस्थी, अंकित तिवारी, कृपा शंकर शुक्ला, पराग रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्यगण एवं आम जनमानस के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।



0 टिप्पणियाँ