मौसम ख़राब होने से सड़क मार्ग से अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, शाहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता से की मुलाकात

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली में थे। मौसम ख़राब होने से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत हनुमान मंदिर में पवनपुत्र श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर की। 

     आपको बता दें कि, भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेता शहीद सैन्य अधिकारी अंशुमान सिंह के माता पिता से मिले। राहुल गांधी ने चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होने अधिवक्ताओं के एक डेलीगेशन से भी मुलाकात की और अधिवक्ता कल्याण कोष जैसी मागों पर आश्वासन दिया।

      उन्होने पूर्व कांगेस विधानसभा एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों से मुलाकात की। उन्होने वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों से मुलाकात की। उन्होने संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात की। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों और कमेटी के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

      नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि, वह आगामी बजट सत्र में बेरोजगारी महंगाई, पेपर लीक जैसी समस्याओं को उजागर करेंगे। राहुल गांधी रायबरेली में किसान गोलीकांड शहीद स्मारक पर गये और किसानो को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होने शहीद स्मारक में वृक्षारोपण किया। लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली स्थित एम्स पहुंचें जहां ओपीडी में मरीजों का हाल चाल जाना। 

     उन्होंने निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी से एम्स में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सकों व अन्य स्टॉफ से भी मुलाकात की।

     गौरतलब है कि, चार जून को लोकसभा चुनाव में रायबरेली से विजय के बाद राहुल गांधी की यह दूसरी यात्रा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ