राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में किया गया वृक्षारोपण

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 25 शैय्या, नगर, रायबरेली में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर रवि प्रकाश सोनकर की उपस्थिति में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार राय और चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजया लक्ष्मी द्वारा वृहत् स्तर पर पौधारोपण किया गया एवं आयुष उपवन की स्थापना की गयी। 

    आपको बता दें कि, योग प्रशिक्षक डॉक्टर रवि प्रताप सिंह, स्टाफ नर्स सूफिया शाहीन, निधि मौर्य, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार वर्मा, श्यामा शंकर, करन और राम निवास का विशेष सहयोग रहा।

      इस अवसर पर पीपल, नीम, सहजन, अमरूद, जामुन, अशोक, अर्जुन, शहतूत, पाकर, निम्बू आदि पौधों को रोपित किया गया। इसके साथ ही अन्य सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों पर भी वृहत् वृक्षारोपण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ