रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महरौरा गांव में जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई के परिवार को तीन भाइयों ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीट-पीट कर घायल कर दिया।
आपको बता दें कि, चोटहिल सागर पुत्र पूर्णमासी ने बताया कि, वह पांच भाई हैं और जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर कहा सुनी होती रहती थी, आज मंगलवार की सुबह भाइयों ने जिसमें दीपक, आकाश व राजकुमार पुत्रगण पूर्णमासी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर लाठी डंडों से जमकर पीटा। घायल सागर और उसकी पत्नी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां सागर के गंभीर चोट लगने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस बाबत थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि, घटना की सूचना प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ