रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छींट खेड़ा मजरे उमरपुर के पास घुमावदार सड़क पर एक ई रिक्शा तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार एक वृद्ध महिला समेत तीन घायल हो गए, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि, घायल महिला चंद्रावती (60) पत्नी रामसजीवन तथा दो अन्य युवतियां हिमांशी (18) पुत्री मंसाराम व आशा (18) पुत्री संतलाल व रिक्शा चालक इब्राहिम (35) पुत्र घसीटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा एवं चंद्रावती की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताते हैं कि, यह सभी ई रिक्शा में बैठकर धान लगाने जा रही थी।
इस बाबत थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया घटना कि, सूचना प्राप्त हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ