रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी एक 55 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, किंतु मृतक के कपड़े फटे होने के कारण परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी छंगा बीते शुक्रवार को अपने खेत में धान लगवाने गए थे। देर शाम बारिश के दौरान वह खेत में पानी भरने को लेकर रुके रहे। रात करीब 7:30 बजे के आसपास उनके परिजन खेत पहुंचे तो उन्हें अचेत अवस्था में देखा।
उधर जब घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई। परिजन उन्हे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचे तो चिकत्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डाक्टर भारद्वाज ने बताया कि, किसान के शरीर पर रोम झुलसे हुए थे और शरीर झुलसने के निशान है। प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है।
उधर घटना को लेकर मृतक के पुत्र रमेश ने अज्ञात लोगो द्वारा पिता की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर की है।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, जानकारी प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ