♦️ Aaj Ka Rashifal, 06 July 2024: गुप्त नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी वस्तु का उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इससे माता दुर्गा रुष्ट हो सकती हैं और जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
♦️ Aaj Ka Rashifal, 06 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है। वहीं साप्ताहिक मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमस: सप्ताह, महीने और साल के भविष्य कथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आर्थिक दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशिफल (www.skindianews.com)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे।
वृष राशिफल (www.skindianews.com)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।
मिथुन राशिफल (www.skindianews.com)
आज आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशिफल (www.skindianews.com)
आज सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है।
सिंह राशिफल (www.skindianews.com)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे।
कन्या राशिफल (www.skindianews.com)
आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।
तुला राशिफल (www.skindianews.com)
आज आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी।
वृश्चिक राशिफल (www.skindianews.com)
आज धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।
धनु राशिफल (www.skindianews.com)
आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।
मकर राशिफल (www.skindianews.com)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा।
कुंभ राशिफल (www.skindianews.com)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।
मीन राशिफल (www.skindianews.com)
आज कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है।
|| देश दुनिया की खबरें "एसके इंडिया न्यूज़" (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें www.skindianews.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें "एसके इंडिया न्यूज़" YouTube चैनल ||

.jpg)
0 टिप्पणियाँ