सदर विधायक ने बिजली विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने विधुत विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में लो-वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती और नहरों में पानी की कमी से किसानों को आ रही समस्याओं के अतिशीघ्र समाधान कराने का कड़ा निर्देश दिया। 

    आपको बता दें कि, वर्तमान समय में धान की रोपाई पूरे जोर-शोर से चल रही है और बारिश न होने की वजह से किसानों को खेतों में पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती एवं नहरों में पानी की कमी से उनकी समस्याऐं और अधिक जटिल हो गयी है। 

      बैठक के दौरान अदिति सिंह ने उपस्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता सिचाई विभाग से कड़ी आपत्ति दर्ज करवाते हुए एक सप्ताह के अन्दर किसानों को अधिक से अधिक बिजली आपूर्ति एवं नहरों में पानी उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ