सार.......
⭕ एंथे, एईएसएल की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, 19 से 27 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन होगी।
⭕ 100 फीसदी तक छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध; कक्षा 7 से 10 में शीर्ष 100 छात्रों और कक्षा 11-12 में शीर्ष 50 छात्रों के लिए नकद पुरस्कार।
⭕ पांच छात्रों को कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका में दिवसीय पूर्ण खर्च यात्रा का लाभ मिलेगा।
⭕ पिछले साल, 11.8 लाख से अधिक छात्रों ने एंथे की परीक्षा दी थी।
⭕ कई टॉपर्स (नीट यूजी और जेईई मेन और एडवांस्ड) ने एंथे के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
⭕ पंजीकरण शुरू हैं और छात्र/अभिभावक या तो anthe.aakash.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने शहर में आकाश के निकटतम केंद्र पर जा सकते हैं।
विस्तार........
रायबरेली: अपनी प्रमुख छात्रवृत्ति परीक्षा एंथे के गौरवशाली 15 वर्ष पूरे करते हुए,आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी, गर्व से बहुप्रतीक्षित आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम के नवीनतम संस्करण के लांच की घोषणा की। एंथे 2024 के लांच के साथ, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अगले दूरदर्शी लोगों की तलाश शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि, महान वैज्ञानिक जैसे सर जगदीश चंद्र बसु, जिन्होंने वनस्पति विज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और डॉ0 एम0एस0 स्वामीनाथन, जिन्हें भारत की हरित क्रांति का जनक माना जाता है। डॉ0 हर गोबिंद खुराना, जिनकी जैव रसायन में की गई खोजों ने आनुवंशिकी को नया आकार दिया और डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम, जिनके दूरदर्शी एयरोस्पेस और मिसाइल प्रौद्योगिकी में काम ने एक राष्ट्र को प्रेरित किया। आकाश इसका मार्गदर्शन करने का प्रयास करता है कि, छात्र समर्पण और नवाचार के साथ समान उत्कृष्टता प्राप्त करें। लोकप्रिय और अत्यधिक मांग वाली इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा सातवीं से बाहरवीं तक के छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप और महत्वपूर्ण नकद पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे वे चिकित्सा या इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफल करियर के अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
इस वर्ष, इसे विशेष और रोमांचक बनाने के लिए इसमें पांच उत्कृष्ट छात्रों के लिए फ्लोरिडा, यूएसए में कैनेडी स्पेस सेंटर की पांच दिवसीय पूर्ण-खर्च-भुगतान यात्रा शामिल की गई है। फ्लोरिडा में स्थित जॉन एफ कैनेडी स्पेस सेंटर, संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के दस फील्ड सेंटरों में से एक है।
एंथे छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ताओं को आकाश के व्यापक कोचिंग कार्यक्रमों से लाभ होगा, जो छात्र नीट, जेईई, राज्य सीईटी और एनटीएसई और ओलंपियाड जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए तैयारी करते हैं।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के सीईओ और एमडी श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा, “एंथे ने अनगिनत छात्रों की आकांक्षाओं और क्षमताओं के बीच अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एंथे 2024 के साथ, हम भविष्य के डॉक्टरों और इंजीनियरों को विकसित करने और अगले एपीजे अब्दुल कलाम, एचजी खुराना, एमएस स्वामीनाथन और जेसी बोस की तलाश के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज शुरू कर रहे हैं जो अग्रणी काम करेंगे और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में भारत को गौरवान्वित करेंगे।

0 टिप्पणियाँ