चटाई पर नहीं अब बेंच पर बैठेंगे प्राथमिक स्कूल खेरवा के बच्चे

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरैनी के खेरवा प्राथमिक स्कूल के बच्चों के भी दिन बहुर गए हैं। उन्हें अब जमीन पर चटाई बिछा, उसपर बैठकर पढ़ाई नहीं करना पढ़ेगा बल्कि, निजी स्कूलों की तर्ज पर खेरवा प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी अब बेंच पर बैठेंगे और सामने रखे डेस्क पर अपनी किताबें रखेंगे। या यूं कहें कि, खेरवा गांव के इस सरकारी स्कूल में भी निजी स्कूलों के जैसा माहौल दिखाई देगा।

       आपको बता दें कि, यह नेक काम को मुरैनी ग्राम प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट अमली जामा पहनाते हुए प्राथमिक विद्यालय खेरवा को कई बेंच दान किए है। प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि, उनकी ग्राम सभा मुरैनी के सभी सरकारी विद्यालयों में इसी तरह उनके द्वारा जल्द ही बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी।

      हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि, सभी विद्यालयों के सभी बच्चे जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करते हैं। वैसे बेंच-डेस्क की कमी के चलते प्राइमरी के बच्चों को अमूमन नीचे ही बैठना पड़ता है। कई जगह जहां कमरा का भी अभाव है वहां उन्हें पेड़ के नीचे बैठकर भी पढ़ाई करनी पड़ती है।

 ऐसे में प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह ने अपनी ग्राम सभा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से सभी विद्यालयों को आवश्यकता के अनुसार बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर ग्राम प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने ग्राम सभा के सभी प्रारंभिक विद्यालयों को बेंच-डेस्क की सुविधा से आच्छादित करने के लिए आवश्यकता के आकलन हेतु प्रधानाध्यापकों से मुलाकात कर चुके हैं और जल्द ही अन्य विद्यालयों को भी बच्चों के बैठने के लिए बेंच प्रदान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ