रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे से अमरनाथ यात्रा पर गए शिव भक्तों ने अमरनाथ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर मंगलवार को नगर के तिराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों भक्तों ने छोला चावल और मीठी बूंदी का प्रसाद छका।
आपको बता दें कि, अमरनाथ यात्रा से लौटे स्वप्निल जायसवाल ने बताया कि, अमरनाथ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर सभी शिव भक्तों के सहयोग से आज मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि, 28 जून 2024 को कस्बा महराजगंज से आठ शिव भक्तों का एक जत्था बाबा अमरनाथ के लिए रवाना हुआ, जो दर्शनोपरांत 8 जुलाई 2024 को वापस सकुशल महराजगंज लौटा।
इस मौके पर अनुज जायसवाल, शुभम साहू, अंकित जायसवाल, अंशु, अजय, हरिओम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ