रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: नवसृजीत नगर पंचायत शिवगढ़ से दरियागंज गांव होते हुए हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग को जोड़ने वाली गणेशगंज चौराहे से दरियावगंज तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क 15 वर्षों से अधूरी पड़ी है। जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
आपको बता दें कि, अईमापुर के रहने वाले ग्रामीणों रामप्रसाद पांडेय, रामबाबू यादव, राम फेर लोधी, राजाराम आदि ने बताया कि, लगभग 15 साल पहले इस सड़क को बनाने के लिए पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े (बुलडोजर) डाले गए थे, उसके बाद यह डेढ़ किलोमीटर मार्ग डामरीकृत होने के लिए अधूरा पड़ा है। बारिश के दिनों में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार अवगत करवाने के बाद भी इस ओर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। यह सड़क भवानीगढ़, शिवगढ़ समेत लगभग एक दर्जन गांवों से होते हुए गणेशगंज, दरियावगंज से हैदरगढ़ रायबरेली रोड को जोड़ती है।
इन गांवों के ग्रामीणों को इस मार्ग से महराजगंज, रायबरेली और हैदरगढ़ नजदीक पड़ता है। ऐसे में महराजगंज तहसील होने के नाते हर काम के लिए ग्रामीणों को यहां जाना पड़ता है। मगर सड़क खराब होने से उन्हें समस्या से दो चार हाेना पड़ता है।
इस डेढ़ किलोमीटर मार्ग के बीच बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। ग्रामीण शिवगढ़़ होते हुए बछरावां से रायबरेली, शिवगढ़ अथवा गूढ़ा से महराजगंज के अलावा भवानीगढ़ से हैदरगढ़ की लंबी दूरी तंय करके गंतव्य तक पहुंचाते हैं।




0 टिप्पणियाँ