रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आजादी की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रभात साहू व नगर पंचायत के सभासद/अधिकारी/कर्मचारी घर-घर जाकर झंडो का वितरण किया। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के 10 आंगनबाड़ी केंद्रो के 191 बच्चों को खाना पकाने के उपकरणों प्रेशर कुकर एवं स्टील के बर्तन प्रदान किए गए।
आपको बता दें कि, आजादी की 78वीं वर्षगांठ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पहले से ही नगर पंचायत महराजगंज ने कमरकस ली थी।
इसी के तहत आज मंगलवार को नगर अध्यक्ष सरल साहू उनके पति प्रभात साहू समेत अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा नगर पंचायत के सभी सभासदों, कर्मचारियों ने डोर टू डोर घर-घर जाकर लगभग एक हजार झंडो का वितरण किया। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में आने वाले 10 आंगनबाड़ी केंद्रो के 191 बच्चों को खाना पकाने के उपकरण प्रेशर कुकर स्टील के बर्तन आदि भी प्रदान किए गए।
नगर अध्यक्ष सरल साहू एवं अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने बताया कि, नगर पंचायत द्वारा डोर-टू-डोर करीब एक हजार झंडा वितरण किया गया है। इसके अलावा कस्बे के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक भी किया गया।
इस मौके पर सिकंदरपुर प्रधान रोहिताष्व सिंह उर्फ डब्बू, सभासदों उषा त्रिपाठी, कमलेश, विनीत वैश्य, अलीम, राजकुमारी, रामकुमार यादव, धर्मेंद्र वर्मा, जमुना पासवान, नूरूल हसन, मुश्तक समेत नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, यमुना प्रसाद, राम भरत यादव, गौस मोहम्मद के साथ-साथ 10 आंगनबाड़ी केंद्रो की कार्यकत्रियां और बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों को जागरूक किया।

0 टिप्पणियाँ